रीगा में ईंट की दीवार गिरने से दबकर मासूम बच्ची की गई जान
सीतामढ़ी, मई 12 -- सीतामढ़ी। जिले के रीगा थाना क्षेत्र के मसहिया गांव में ईंट की पुरानी दिवाल गिरने से एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश राय निवासी मसहिया गांव सृष्टि कुमारी (8) के रूप में की गई है। बताया गया है कि परिजन घर की पुरानी ईंट की दीवार तोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में आकर सृष्टि कुमारी दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सदर पिकेट पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- चहारदीवारी के नीचे दबने से बच्ची की मौत घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.