सीतामढ़ी, फरवरी 17 -- रीगा। प्रखंड की राजनीति में एक बार फिर से सरगर्मी बढ़ गई है। महज छह माह बाद ही पंचायत चुनाव की डुगडुगी बजनी है। ऐसी स्थिति में प्रखंड प्रमुख पर पंचायत समिति सदस्यों ने एक बार फिर से अविश्वास प्रस्ताव लाकर चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। पंस सदस्यों ने प्रखंड पंचायत समिति सचिव सह प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र देकर प्रखंड प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कराने की तिथि निर्धारित करने का आग्रह किया है। प्रखंड के 23 पंचायत समिति सदस्यों में से 15 सदस्यों ने प्रमुख पर अविश्वास जताया है। पत्र में लिखा गया है कि वर्तमान प्रमुख ने पंचायत समिति की बैठक दो वर्ष में मात्र चार बार बुलाई है। जबकि नियमानुसार 12 बार बुलाई जानी चाहिए। स्थायी समिति का गठन नहीं हुआ है। 15वीं एवं 16वीं वित्त की राशि कुछ खास क्षेत्रों में खर्च की गई,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.