सीतामढ़ी, मार्च 8 -- रीगा। थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक निजी क्लिनिक में प्रसव के लिए आयी एक महिला की मौत हो गयी। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर करीब एक घंटे तक जमकर हंगामा किया गया। मृत महिला की पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव निवासी तूफानी साह के 28 वर्षीय पत्नी सुगंधि देवी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला प्रसव के लिए निजी अस्पताल में लाई गई थी।ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया और जन्मे नवजात को किसी दूसरे अस्पताल में भर्ती करवाया दिया गया। उधर, सीतामढ़ी में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने मृत महिला के शव को रीगा के उसी क्लिनिक में लाकर क्लिनिक के बाहर रखकर हंगामा किया। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा मृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.