बस्ती, मार्च 26 -- बस्ती, निज संवाददाता। नगर पालिका प्रशासन ने वार्डों में वर्षों से खराब पड़े इंडिया मार्का-2 हैंडपंपों की मरम्मत और रिबोरिंग की कवायद तेज कर दी है। दूषित पेयजल और निष्क्रिय हैंडपंपों की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए जलकल विभाग ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। नगर पालिका क्षेत्र के 25 वार्डों में पेयजल आपूर्ति के लिए कुल 5220 इंडिया मार्का-2 हैंडपंप स्थापित हैं, जिनमें से कई लंबे समय से देखरेख के अभाव में खराब पड़े हैं। इससे लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी। नगर पालिका प्रशासन ने 15वें वित्त आयोग की टाइड ग्रांट से हैंडपंपों की दशा सुधारने का निर्णय लिया है। लगभग 15 लाख रुपये की लागत से खराब पड़े हैंडपंपों को चिह्नित कर उनका रिबोरिंग और मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इससे विशेष रूप से गर्मी के...