गुड़गांव, मार्च 1 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी की रिहायशी सोसाइटियों में धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया जाएगा। कुछ रिहायशी सोसाइटियों में तो इस दौरान रेन डांस पार्टी का आयोजन किया जाएगा। खाने-पीने के स्टॉल लगाए जाएंगे। रंगों और फूलों का इंतजाम भी आरडब्ल्यूए की तरफ से किया गया है। सेक्टर-51 की आर्किड आइलेंड सोसाइटी निवासी निहारिका बंदूनी ने बताया कि उनकी सोसाइटी में सोमवार को होने वाली होलिका पूजन की तैयारियां चल रही हैं। चार मार्च को होली खेलने के लिए रेन डांस और म्यूजिक का प्रबंध किया है। बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के कड़े प्रबंध इस दौरान किए गए हैं। गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54 स्थित सनसिटी कॉलोनी की आरडब्ल्यूए के प्रधान कुलदीप राणा ने कहा कि उनकी सोसाइटी के कम्यूनिटी सेंटर में चार मार्च को होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। गुलाल, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.