मऊ, जनवरी 22 -- नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा भोपतपुर में बुधवार की मध्य रात्रि दो मड़ईयों में आग लग गई। आग की भनक लगते ही परिजन बाहर भागकर अपनी जान बचाए। इस घटना में एक मड़ई में बधी तीन मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई। वहीं दूसरे मड़ई में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। शोर मचाने पर जुटे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। सूचना पाकर पहुंचे लेखपाल ने निरीक्षण कर पीड़ित परिजनों को सरकारी मदद का भरोसा दिलाया। ग्राम भोपतपुर निवासी मुनीब चौहान बुधवार की रात्री अपने परिवार समेत खाना खाने के बाद रिहायशी मड़ई में सो गए थे। इसी बीच रात्री में अज्ञात कारणों से मवेशियों की मड़ई में आग लग गई। आग की भनक लगते ही परिजन जगे और आनन-फानन में निकलकर बाहर भाग और शोर मचाना शुरु कर दिया। इस घटना की सूचना पाकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.