जौनपुर, फरवरी 11 -- जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मंगतपुर मार्ग पर दबंगों ने एक रिहायशी मड़हा फूंक दिया। जिससे पीड़ित का हजारो रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मंगदपुर गांव निवासी डोलई सोनकर मंगतपुर मार्ग पर ज़ासोपुर में रिहायशी मड़हा रखकर उसमें रहते थे। अपने फसल की रखवाली भी करते थे। आरोप है कि आधी रात को किसी ने मड़हे में आग लगा दिया। जिसमें खाने का सामान, बर्तन, मड़हा और फर्नीचर जलकर राख हो गया। पीड़ित ने तत्काल मामले की सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.