रिहायशी मड़ई में लगी आग से चार बकरियां जिंदा जलीं
चंदौली, मई 24 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज थाना क्षेत्र के ढून्नू गांव में शनिवार सुबह करीब 10 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से रिहायशी मड़ई में आग लग गई। आग में एक रिहायशी मड़ई सहित उसमें बंधी चार बकरियां जिंदा जल गईं। इसके अलावा साइकिल, चौकी और गृहस्थी का अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
आग लगने का कारण ढुन्नू गांव निवासी रामनिहोर विश्वकर्मा की रिहायशी मड़ई के समीप लगे बिजली के खंभे पर 440 वोल्ट की केबल गर्मी के कारण जलने लगी। बताया जा रहा है कि केबिल से निकली चिंगारी उड़कर मड़ई पर जा गिरी। जिससे देखते ही देखते उसमें आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी मड़ई धू-धू कर जलने लगी।
नुकसान का आकलन आग लगने के समय म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.