सिद्धार्थ, अप्रैल 6 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान टीम। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महमूदवा ग्रांट गांव में रविवार दोपहर एक रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। इससे उसमें रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। क्षेत्र के महमूदवा ग्रांट गांव निवासी इरशाद पुत्र महबूब की झोपड़ी में रविवार दोपहर के करीब अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी झोपड़ी जलकर राख हो गई। घटना के दौरान आसपास के ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन लपटों की तीव्रता से आग पर तुरंत काबू पाना संभव नहीं हो सका। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग को बुझाया।इस दौरान झोपड़ी में रखा घरेलू सामान, कपड़े, अनाज व महत्वपूर्ण कागजात पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित परिवार ने लाखों रुपये का नुकसान होना बताया है। आग लगने के कारणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.