जौनपुर, मार्च 20 -- सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सकापुर गांव में बुधवार की रात करीब बारह बजे एक रिहायशी छप्पर में अचानक आग लग गई। इससे छप्पर में सो रहा एक युवक आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आग लगाकर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। सकापुर गांव निवासी 22 वर्षीय शिवमूर्ति गौड़ पुत्र रामजीत गौड़ प्रतिदिन की तरह भोजन करके छप्पर में सोने चला गया। आधी रात को अचानक उस छप्पर में आग लग गई। जब तक युवक कुछ समझ पाता तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक वह बचकर निकलता तब तक गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोगों ने आग बुझाने के बाद तत्काल सामुदायिक स्वास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.