बस्ती, अप्रैल 4 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के सबदेईया कला गांव में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आधा दर्जन लोगों की रिहायशी झोपड़ियां और मकान जलकर राख हो गए। इस हादसे में पीड़ित परिवारों की गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हडिया चौकी प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड व हल्का लेखपाल को सूचना दी।हालांकि, जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती, तब तक अधिकांश घर और उसमें रखा गया सामान जलकर राख हो चुका था। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था। आग से गांव निवासी ज्ञानदास गुप्ता, परमात्मा गुप्ता, भागीरथी, राजेन्द्र प्रसाद, दीपक और राजेन्द्र प्रसाद के घर और झोपड़ियां पूरी तरह जल गईं। भागीरथ...