बांदा, जून 1 -- बांदा। मंडल कारागार में नौ माह से पाक्सो एक्ट में बंद बबेरू के मुरवल गांव के युवक की सोमवार को रिहाई से चंद घंटे पहले संदिग्ध दशा में हालत बिगड़ गई। जेल प्रशासन की ओर से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर वहां से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बंदी रक्षक बंदी को लेकर मेडिकल कॉलेज ले गए और यहां उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया।

परिजनों की चिंताएं इसी बीच मौका पाकर बंदी रक्षक फरार हो गए। सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डाक्टरों के मुताबिक बंदी रक्षक कोमा में है। जेल अधीक्षक का कहना है कि सुबह वह नहाते समय अचानक गिर गया था और हालत बिगड़ गई। वहीं परिजनों का कहना है कि कोमा की हालत में बंदी रक्षक को कैसे रिहा किया जा सकता है।

संदिग्ध रिहाई की प्रक्रिया बंदी रक्षकों ने बंदी नित...