बिजनौर, मार्च 31 -- शिवालाकला/नूरपुर। उड़ीसा के भुवनेश्वर में 22 मार्च से धरनारत किसानों के बीच पहुंचे भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को गिरफ्तार करने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने थाना गेट पर धरना दिया। आधी रात रिहाई की सूचना पर धरना समाप्त हो गया। सोमवार देर रात भाकियू टिकैत के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी अमरपाल सिंह के नेतृत्व में धरना दिया था। धरने पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अमरपाल चौधरी, देवेंद्र सिंह, मोनू चौधरी, प्रशांत चौधरी, भूरे सिंह, अनिक चौधरी, मनीष धनकड़, नरेश कुमार, सुशील कुमार, रोहतास सिंह धनकड़, नेमपाल सिंह, लुधियान सिंह, योगेश कुमार, सुशील शर्मा, राजेश सैनी, फखरुद्दीन प्रधान, नरेश सिंह, मोहित चौहान, योगेन्द्र चौहान आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.