भदोही, जून 30 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के हिरासत एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन के विरोध में मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे कांग्रेसजनों ने पत्रक सौंपा। राज्यपाल को संबोधित पत्रक सौंप रिहाई की मांग प्राथमिकता से की। नाराज कांग्रेसजनों ने जमकर आवाज मुखर की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर एवं जिला प्रभारी दयाशंकर पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार लोकतांत्रिक परंपराओं का लगातार उल्लंघन कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हिरासत में लेकर सरकार ने यह साबित कर दिया है कि वह विपक्ष की आवाज से भयभीत है। कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी तथा किसी भी प्रकार के दमन के आगे झुकने वाली नहीं है। यह भी पढ़ें- अजय राय की...