प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 24 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। 26 जनवरी को पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह का शनिवार को फुल रिहर्सल किया गया। मुख्य अतिथि बने एक सिपाही ने परेड की सलामी ली। समारोह में परेड के लिए बनी सभी टोलियों ने इसमें प्रतिभाग किया। एसपी दीपक भूकर ने पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड परेड की फुल ड्रेस, ग्रैंड रिहर्सल का निरीक्षण किया। ध्वजारोहण प्रक्रिया, परेड की सलामी, निरीक्षण, टोलियों की समन्वित चाल, बैंड प्रदर्शन विभिन्न विभाग की झांकियों के प्रदर्शन के पूर्वाभ्यास का परीक्षण किया। उन्होंने परेड की सुसंगठित प्रस्तुति, अनुशासन, समयबद्धता, समन्वय सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को द...