रिहन्द जलाशय में दो किशोरों की डूबने की आशंका
सोनभद्र, जून 2 -- शक्तिनगर। शक्तिनगर थाना अंतर्गत कोटा बोट पॉइंट पर रिहंद जलाशय में नहाने गए दो किशोरों के संदिग्ध हालात में डूबने की आशंका से हड़कंप मच गया है। सुबह नहाने गये किशोरों अंकित कुमार पुत्र उदय दास व पीयूष सिंह पुत्र मिथलेश सिंह उम्र लगभग 17 वर्ष निवासी कोटा बस्ती, के कपड़े बोट पॉइंट पर मिले। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों को बुला उनकी तलाश शुरू करा दी है लेकिन इसी बीच एक किशोर का मोबाइल फोन घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र में साइलेंट मोड पर फेंका हुआ मिलने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। सूचना मिलने पर पहुंचे थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने हालांकि गोताखोरों से छानबीन शुरू करने के साथ फॉरेंसिक टीम और एनडीआरएफ टीम को भी सूचना दे दी है। लापता किशोरों के परिजन घटनास्थल पर छानबीन में लगे हुए हैं। खबर लिखे ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.