सोनभद्र, मार्च 5 -- अनपरा/शक्तिनगर। ऊर्जांचल में होली पर हुई दुर्घटनाओं और मारपीट की छिटपुट घटनाओं में अनपरा-शक्तिनगर पुलिस पूरे दिन परेशान रही। अनपरा थानाक्षेत्र के पूर्वी परासी में अपने मित्रों के संग रिहन्द जलाशय में नहाने उतरे 18 वर्षीय अमन चौबे पुत्र प्रदीप चौबे की अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब कर मौत हो गयी। उनके साथ गये मित्र संदीप विश्वकर्मा और अभिषेक प्रजापति ने चीख पुकार मचाई और बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नही मिली। अपरान्ह लगभग तीन बजे हुई घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि लगभग दस बजे रात्रि में शव बाहर निकाला जा सका है। शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच की जा रही है। इसी क्रम में अनपरा के गरबंधा में दो पड़ोसियों में भी मारपीट का मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर...