रिहंद बांध का जलस्तर 871.7 फीट, एक फाटक से पानी की निकासी
सोनभद्र, सितम्बर 7 -- रेणुकूट। पिपरी स्थित रिहंद बांध का जलस्तर रविवार को घटकर 871.7 फीट पर पहुंच गया। कैचमेंट एरिया में बारिश थमने के बाद बांध में पानी की आवक (इनफ्लो) में कमी बनी हुई है। जलस्तर और इनफ्लो की स्थिति को देखते हुए फिलहाल बांध का एक फाटक खुला रखा गया है, जबकि अन्य फाटक बंद हैं। सिंचाई विभाग और जल विद्युत निगम के अधिकारी बांध के जलस्तर तथा पानी की आवक पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त इनपुट के आधार पर पानी की निकासी को नियंत्रित किया जा रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में एक ही फाटक से पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं रिहंद बांध की सभी छह टरबाइन लगातार संचालित हैं और विद्युत उत्पादन जारी है। फाटक तथा टरबाइनों के माध्यम से बांध से पानी की निकासी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.