रिहंद बांध का जलस्तर 856 फीट पहुंचा
सोनभद्र, अगस्त 17 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी स्थित एशिया के विशालतम बांधों में शुमार रिहंद बांध का जलस्तर अब सुकूनदेह स्थिति में पहुंच गया है। बांध का अधिकतम जलस्तर 870 फीट निर्धारित है और वर्तमान में जलस्तर करीब 856 फीट पहुंच गया है। इस लिहाज से बांध अभी अपने अधिकतम जलस्तर से करीब 14 फीट नीचे है। अगस्त माह में हो रही ठीक-ठाक बारिश के चलते बांध में लगातार पानी की आवक बनी हुई है, जिससे आने वाले दिनों में जलस्तर के और बढ़ने की उम्मीद है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 30 जुलाई को रिहंद बांध का जलस्तर काफी अधिक होने के कारण बांध के फाटक खोलने पड़े थे। जबकि इस वर्ष बारिश की कमी के चलते 30 जुलाई को बांध में महज 845.7 फीट पानी ही उपलब्ध था। जुलाई माह में रिहंद बांध के कैचमेंट एरिया में हुई बेहद कम बारिश ने बांध प्रबंधन के साथ-साथ इससे जुड़े औद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.