सोनभद्र, अप्रैल 1 -- अनपरा,संवाददात। पर्यावरण संरक्षण पर महत्वपूर्ण पहल करते हुए एनटीपीसी रिहन्द ने अपनी छठवीं इकाई में एफजीडी(फ्ल गैस डिसल्फराईजेशन)सिस्टम की कमीशनिंग मुक्कमल कर ली है। बिजली घर में एफजीडी लगने से अब उत्सर्जित सल्फर डाइ आक्ससाइड वायुमण्डल में जाने पर अंकुश लग गया है। 500 मेगावाट की इस इकाई को एफजीडी कमीशनिंग के लिए बीते 26 मार्च को शटडाउन पर लिया गया था। प्रबन्धन के मुताबिक 31 मार्च की देर रात्रि में यह कार्य पूरा हे गया है तथा इकाई को सफलता पूर्वक सिंक्रोनाइज कर लिया गया है। वर्तमान में बिजलीघर की सभी आधा दर्जन इकाइयां लगभग पूर्ण क्षमता से उत्पादन के लिए उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.