सोनभद्र, अगस्त 6 -- अनपरा,संवाददाता। प्रदेश को सर्वाधिक सस्ती बिजली देने वाले रिहन्द-ओबरा जलविद्युत गृहों के उत्पादन पर मानसून की बेरूखी का असर पड़ा है। जून-जुलाई में रिहन्द के कैचमेंट एरिया में बारिश न होने से जलस्तर में आयी गिरावट के कारण दोनों जलविद्युत गृहों से बीते साल जुलाई की तुलना में 53 प्रतिशत से भी कम बिजली पैदा की गयी है। रिहन्द-ओबरा जलविद्युत गृहों ने जुलाई में महज82.70 मियू बिजली पैदा की जबकि बीते साल 156.82 मियू बिजली पैदा की थी। रिहन्द जलविद्युत गृह से बीते साल 112.54 मियू की जगह 57.48 मियू और ओबरा से 44.28 मियू की जगह 25.22 मियू बिजली उत्पादन हुआ। चालू मानसून में पहली बार बीते दो दिन में एक फीट जलस्तर में वृद्धि हुई लेकिन उसके बावजूद जलस्तर गुरुवार छ: अगस्त को बीते साल से 21 फीट कम बना हुआ है। बीते साल 25 जून से शुरू हुई ...