रिस्पॉन्स टाइम सुधारने को डायल 112 की तत्परता परखी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आपातकालीन सेवाओं को त्वरित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी कांतेश मिश्रा के निर्देश पर मंगलवार को इमर्जेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (डायल 112) के गश्ती वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया। ईआरएसएस की जिला समन्वय केंद्र प्रभारी एसआई पुष्पा कुमारी और अन्य पदाधिकारियों की टीम ने जिले में संचालित डायल 112 के वाहनों की जांच की।
निरीक्षण विवरण निरीक्षण के दौरान वाहनों में उपलब्ध जरूरी उपकरणों, पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली और घटनास्थल पर पहुंचने की तत्परता परखी गई। अधिकारियों ने गश्ती दल को आमलोगों से बेहतर व्यवहार और शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
गश्ती दल की तत्परता दो दिन पहले पटना मुख्यालय से सभी जिलों को निर्देश मिला था कि डायल 112 को मिली शिकायत पर 10 मिनट के अंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.