रिस्पांस टाइम में कैसे हो सुधार, रास्ते में तमाम अड़चनें
बांदा, जून 25 -- बांदा। आग की घटनाओं पर तत्काल काबू पाने के लिए मुख्यमंत्री ने आपातकालीन सेवाओं का रिस्पांस टाइम सुधारने की नसीहत दी है, पर जनपद में यह संभव नहीं हो पा रहा है। फायर बिग्रेड की गाड़ियों की राह में तमाम अड़चने हैं। दफ्तर से मुख्य सड़क तक पहुंचने में ही वाहनों को 20 से 25 मिनट का समय लग जाता है। फिर शहर का जाम व खराब व अतिक्रमण से ग्रस्त सड़कों का जंजाल बाधक बनता है। दूसरी तरफ फायर विभाग में जहां संसाधनों की बेहद कमी है, वहीं स्टाफ भी पर्याप्त नहीं है। फायर वाहनों के चालकों व फायर मैन के 90 प्रतिशत पद सालों से खाली हैं। अग्निशमन विभाग का कार्यालय बाबूलाल चौराहा के पास स्थित है। यहां ओवरब्रिज निर्माण के बाद आफिस से मुख्य सड़क तक करीब 500 मीटर रास्ते में वाहनों को निकलने में 20 से 25 मिनट तक का समय लग जाता है। गेट से बाबूलाल चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.