रिस्पना से दो दिन में हटाया 433 मीट्रिक टन मलबा
देहरादून, जून 18 -- रिस्पना नदी के संरक्षण, स्वच्छता और पुनर्जीवन के लिए शुरू हुआ 100 दिन के अभियान में दो दिनों में 433 मीट्रिक टन मलबा और कचरा साफ किया गया है। पहले दिन 17 जून को जहां अभियान के तहत रिस्पना नदी और उससे जुड़े नालों की व्यापक सफाई कर 185.84 मीट्रिक टन कचरा एवं मलबा हटाया गया। वहीं 18 जून को अभियान के तहत 247.42 मीट्रिक टन ठोस अपशिष्ट हटाया गया। अभियान को तेज गति देने के लिए नगर निगम प्रशासन ने जेसीबी, ट्रैक्टर ट्रॉली, डंपर आदि लगाए हैं। रिस्पना नदी को पूरी तरह कूड़ा-कचरा और प्रदूषण मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- रिस्पना से दो दिन में हटाया 433 मीट्रिक टन मलबा नदी तटों पर सालों से जमा प्लास्टिक कचरा, ठोस अपशिष्ट, मलबा और अन्य अवांछित सामग्री को हटाया जा रहा है। मेयर सौरभ थपलियाल ने नागरिकों से नदी और नालों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.