रिस्पना-बिंदाल से जुड़ेगा नया कॉरिडोर; देहरादून में बिना घुसे मसूरी जा सकेंगे
देहरादून, अक्टूबर 2 -- देहरादून में रिस्पना व बिंदाल एलिवेटेड प्रोजेक्ट को जोड़ने के लिए राजपुर रोड स्थित मैक्स अस्पताल से धोरण तक नया एलिवेटेड-टनल कॉरिडोर बनाने की तैयारी है। इससे शहर को एक और वैकल्पिक मार्ग मिलेगा और मसूरी जाने वाले पर्यटकों को शहर के भीतर आए बिना आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकेगा। देहरादून की ट्रैफिक समस्या दूर करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने रिस्पना और बिंदाल नदियों के ऊपर दो एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट मंजूर किए हैं। दोनों की अंतिम फिजिबिलिटी स्टडी चल रही है। स्टडी पूरी होने के बाद निर्माण शुरू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- देहरादून में नौकर ने परिवार को बेहोश कर घर लूटा;दिल्ली डकैतीकांड में जा चुका जेल इसी बीच दोनों परियोजनाओं को आपस में जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। लोनिवि सूत्रों के अनुसार राजपुर रोड स्थित मैक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.