देहरादून, दिसम्बर 29 -- बस्ती बचाओ आंदोलन से जुड़े लोगों ने रिस्पना-बिंदाल प्रस्तावित एलिवेटेड परियोजना को रद करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने इसके लिए अपर तहसीलदार के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। चेताया कि यदि जबरन बस्ती के लोगों को बेदखल किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को बस्ती बचाओ आंदोलन के जुड़े लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। संयोजक अनंत आकाश ने कहा कि सरकार दून में बस्तियों को उजाड़ने की तैयारी कर रही है। बिना पुनर्वास नीति बनाए हजारों लोगों को बेदखल करने की तैयारी चल रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शीघ्र ही इस परियोजना को रद करने की मांग की है। कहा कि एक तरफ सरकार हाईकोर्ट और एनजीटी में बिंदाल-रिस्पना नदी को अतिक्रमण मुक्त करने का शपथ पत्र दे रही, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.