ग्वालियर, नवम्बर 6 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से मेट्रोमोनियल वेबसाइट के जरिए एक 37 वर्षीय महिला से हुई पहचान के बाद उसे शादी का भरोसा देकर एक युवक द्वारा शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि युवक ने शादी की खुशी में होटल में रिसेप्शन भी दे दिया, लेकिन विवाह नहीं किया। अब शादी के लिए दबाव बनाने पर वह महिला और उसकी नौ वर्षीय बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रोहन वाल्टर निवासी शिंदे की छावनी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खल्लासीपुरा निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी पहली शादी वर्ष 2013 में हुई थी और फरवरी 2025 में तलाक होने के बाद वह अपनी बेटी के साथ रहने लगी थी। मार्च 2024 में मेट्रोमोनियल वेबसाइट के माध्...