जमुई, मार्च 1 -- मुई, निज संवाददाता शुक्रवार की देर रात टाउन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में आयोजित एक रिसेप्शन पार्टी के दौरान आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में हुई हर्ष फायरिंग में एक महिला कलाकार गोली के छर्रे से घायल हो गई। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हिरासत में लिये गये लोगों की पहचान लोहरा गांव निवासी राजेश कुमार, मनीष कुमार एवं नीतीश कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल महिला कलाकार को आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया और शनिवार की सुबह सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हर्ष फायर...