सहरसा, जनवरी 24 -- कहरा। बनगांव निवासी व सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में कार्यरत सहायक प्राध्यापक डॉ. भारतेन्दु साजन ने शोध के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इन्हें रिसर्च एक्सेलेंस एवार्ड से सम्मानित किया गया। उनके शोध कार्य मुख्य रूप से जल संसाधन, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरणीय अध्ययन जैसे समकालीन और सामाजिक रूप से प्रासंगिक विषयों पर केंद्रित हैं। डॉ. श्रुति कंगा एवं डॉ. सूरज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में शोधकार्य संपन्न हुए हैं। बनगांव शांति नगर निवासी प्रमोद ठाकुर के पुत्र डॉ. साजन अब तक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हुआ है। इनके निरंतर सफलता पर शशिधर ठाकुर, भारतेन्दु रंजन सहित अन्य ग्रामीणों नें ख़ुशी व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.