पिथौरागढ़, अगस्त 9 -- गोविंद चावला, बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रिसर्च एंड इनोवेशन विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेश चन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 19 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें उन्होंने शोध व नवाचार से संबंधित आकर्षक व ज्ञानवर्धक पोस्टर प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में नेहा बोरा ने पहला ,रिया भौरियाल ने दूसरा व शुभम भट्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ प्रदीप दुर्गापाल, डॉ. महेश चन्द्र विश्वकर्मा, डॉ. टीका सिंह, डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. ललित सिंह, त्रिभुवन सिंह तड़ागी, मनोज परिहार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...