रांची, सितम्बर 10 -- रांची। एसीबी कोर्ट ने घूस लेते गिरफ्तार सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन गणेश महतो की जमानत याचिका फिर खारिज कर दी। विशेष न्यायाधीश ओंकारनाथ चौधरी की अदालत ने कहा कि सरकारी कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का आरोप गंभीर है और ऐसी घटनाएं व्यवस्था की विश्वसनीयता को प्रभावित करती हैं। गणेश 20 फरवरी से न्यायिक हिरासत में है। शिकायतकर्ता बासुदेव महतो ने अपनी जमीन की मापी रिपोर्ट जमा करने के लिए गणेश पर 12 हजार रुपये घूस मांगने का आरोप लगाया था। एसीबी के सत्यापन में मांग की पुष्टि हुई और बातचीत के बाद 8 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। 19 फरवरी 2026 को एसीबी ने ट्रैप कर गणेश महतो को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इससे पहले भी एसीबी कोर्ट ने याचिका खारिज कर चुकी थी। साथ ही हाईकोर्ट ने 14 मई को उसकी जमानत खारिज कर चुकी है।

हिं...