फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 26 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जमीन पर कब्जा कराने के एवज में रिश्वत लेने में पकड़ा गया दरोगा सुरेश चाहर को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गयी है। जांच अधिकारी सीओ सिटी ने पुलिस बल के साथ सेट्रल जेल और जिला जेल रोड पर दरोगा सुरेश चाहर को सरकारी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। पिस्टल कोतवाली में जमा करा दी गयी है। इसके साथ ही पूरे मामले में इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला की भूमिका की भी जांच शुरू होगी। उन पर भी कार्रवाई हो सकती है। उधर दरोगा को भ्रष्टाचार के मामले में कानपुर की अदालत ने जेल भेज दिया है।ग्राम पंचायत निसाई की प्रधान गीता देवी ने एडीजी के सामने पेश होकर प्रार्थना पत्र दिया था कि ग्राम समाज की जमीन पर दबंग जबरिया कब्जा कर रहे हैं। इसके बाद भी इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.