सीतामढ़ी, मार्च 28 -- सीतामढ़ी। डीएम रिची पांडेय ने बेलसंड अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी संजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर दाखिल-खारिज के एवज में 13 हजार रुपया रिश्वत लेने का आरोप है। इस संबंध में एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसमें कर्मचारी को रुपये लेते हुए देखा जा रहा है।मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निलंबन का आदेश जारी किया। निलंबन अवधि के दौरान संजय कुमार का मुख्यालय अंचल कार्यालय डुमरा निर्धारित किया गया है।इसके साथ ही डीएम ने अंचल पदाधिकारी बेलसंड को निर्देश दिया है कि निलंबित कर्मचारी के विरुद्ध आरोप पत्र 'प्रपत्र क' गठित कर दो दिनों के भीतर साक्ष्य सहित अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से भेजा जाए।प्रशासनिक स्तर पर इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.