मेरठ, मई 8 -- सेक्टर-58 थाने में वाहन चालक से रिश्वत लेने के आरोप में पीआरवी के चालक और कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। थाना सेक्टर-58 में तैनात चौकी प्रभारी एनआईबी उपनिरीक्षक दिनेश मलिक की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि श्रमिक आंदोलन के दौरान मेरठ से शांति व्यवस्था ड्यूटी के लिए आई पीआरवी संख्या यूपी32 डीजी 8998 पर तैनात हेड कांस्टेबल चालक राजकुमार और कांस्टेबल नंबर 2137 शिवम सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। आरोप है कि वीडियो में दोनों सेक्टर-62 स्थित छोटा डी पार्क के पास एक वाहन चालक से रुपये लेते दिखाई दिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने वीडियो का संज्ञान लिया और मामले की जांच शुरू की। इसके बाद थाना सेक्टर-58 में लिखित सूचना के आ...