वाराणसी, जनवरी 29 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार चौकी प्रभारी शिवाकर मिश्रा और सिपाही गौरव कुमार द्विवेदी को लालपुर-पांडेयपुर पुलिस एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी इकाई ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों को 14-14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी इकाई ने बुधवार को सिगरा थाने के काशी विद्यापीठ चौकी प्रभारी शिवाकर मिश्रा और सिपाही गौरव द्विवेदी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। दहेज उत्पीड़न के केस को खत्म करने के लिए विवेचक शिवाकर मिश्रा ने आरोपी से 50 हजार रुपये मांगे थे। रुपये न देने पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर जेल भेजने की धमकी दी थी। उधर, बुधवार को गिरफ्तारी के बाद 2019 बैच के दरोगा और सिगरा थाने के पुलिसकर्मी लालपुर-पांडेयपुर थाने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.