लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सरकार ने 25 लाख रिश्वत लेने के आरोपी आजमगढ़ के डीआईओएस (जिला विद्यालय निरीक्षक) उपेन्द्र कुमार को उनके पद से हटाकर शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज भेज दिया है। उपेन्द्र कुमार को शिक्षा निदेशालय में सहायक शिक्षा निदेशक (भवन) बनाया गया है। वहीं श्रावस्ती के नव प्रोन्नत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार को आजमगढ़ के डीआईओएस पद पर तैनाती दी गई है। दोनों स्थानांतरित अधिकारियों को बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा के तत्काल अपने नए पद पर योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.