नोएडा, जून 17 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिला अस्पताल प्रबंधन ने मेडिकल प्रमाणपत्र बनाने के लिए रिश्वत लेने की आरोपी महिलाकर्मी को नौकरी से निकाल दिया। जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद बुधवार को यह कार्रवाई की गई। मामले की जांच भी की जाएगी। पिछले साल अगस्त में जिला अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दो महिलाकर्मियों की रिश्वत लेनदेन में संलिप्तता पाई गई थी। एक महिलाकर्मी को सीएमओ ऑफिस से निकाल दिया गया था। वहीं, जिला अस्पताल में कार्यरत महिलाकर्मी खुद काम छोड़कर चली गई थी, जिसे जिला अस्पताल ने बिना जांच कराए आठ जून को नौकरी दे दी थी। पहले किसी न किसी मामले में फंसे दो से तीन और कर्मचारियों के ज्वानिंग की बात कही जा रही है। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच होगी जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ...