बस्ती, जून 17 -- बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। परसरामपुर थाने के तीन पुलिसकर्मियों का कथित रूप से रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने उन्हें निलंबित कर दिया है। मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' समाचार पत्र वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में परसरामपुर थाने में तैनात तीन पुलिसकर्मी रुपये लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने जांच कराई। जांच में हेड कांस्टेबल जगत नारायण यादव, कांस्टेबल आनंद यादव और कांस्टेबल बृजभूषण सिंह के नाम सामने आए। एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इन तीनों पुलिसकर्मियों के कार्यशैली और व्यवहार को लेकर क्षेत्रीय लोगों की ओर से पहले भी लगातार शिकायतें...