कटिहार, जून 24 -- कटिहार, वरीय संवाददाता आजमनगर अंचल के पिंढाल पंचायत में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सुनील ठाकुर पर रिश्वत लेने के आरोप में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में राजस्व संबंधी कार्य के निष्पादन के बदले अवैध रूप से राशि लेते हुए दिखाए जाने के बाद जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, वायरल वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। मामले से संबंधित समाचार भी विभिन्न माध्यमों में प्रकाशित और प्रसारित हुए हैं। जिला प्रशासन ने प्रथम दृष्टा आरोपों को गंभीर मानते हुए इसे सरकारी सेवक के आचरण, कर्तव्यनिष्ठा तथा लोकसेवा की गरिमा के प्रतिकूल बताया है। डीएम ने अपने आदेश में कहा है कि ऐसे आरोप राजस्व प्रशासन की नि...