लखनऊ, मार्च 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताबस्ती जिले के विक्रमजोत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात वरिष्ठ सहायक प्रदीप श्रीवास्तव का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। रिटायर महिला कर्मचारी से एरियर भुगतान के बदले 45 हजार रुपये घूस लेने का आरोप सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल जांच के आदेश दिए। डिप्टी सीएम के आदेश पर आरोपी बाबू को निदेशक प्रशासन अलका वर्मा ने निलंबित कर दिया है।विक्रमजोत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत एएनएम सुनीता कार्यरत थीं। रिटायरमेंट के बाद उनके देय के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। सुनीता का आरोप है कि एरियर भुगतान के एवज में वरिष्ठ सहायक प्रदीप श्रीवास्तव ने 45 हजार रुपये घूस मांगी थी। भाई के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.