रिश्वत लेते पकड़े गए डीएसओ व एआरओ को हाईकोर्ट से मिली जमानत
बागपत, सितम्बर 4 -- बागपत। राशन विक्रेता से रिश्वत लेते पकड़े गए जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जोगेंद्र की इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी स्वीकार की है। बुढ़सैनी के कोटेदार नरेंद्र सिंह से खाद्यान्न वितरण के कमीशन के नाम पर 29 मई जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी ने 40 हजार रुपये और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जोगेंद्र सिंह ने 10 हजार रुपये लिए थे। विजिलेंस की टीम ने डीएसओ को कार्यालय से ही गिरफ्तार किया था, जबकि एआरओ वहां से अपनी कार से फरार हो गए थे। बाद में टीम ने घेराबंदी कर उन्हें हापुड़ जनपद के ग्राम निजामपुर स्थित एक ढाबा से गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। गत 30 मई को पुलिस ने उन्हें भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.