एटा, सितम्बर 23 -- अलीगंज, रिश्वत लेते हुए पकड़े गए पेशकार को बुधवार को एंटी करप्शन टीम अपने साथ अलीगढ़ ले गई और अलीगढ स्थित कोर्ट में पेश किया गया। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पेशकार के विरूद्ध एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर ने आरोपी के विरूद्ध कोतवाली अलीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता दें कि थाना जैथरा के गांव धरौली निवासी ज्ञान सिंह ने एंटी करप्शन टीम अलीगढ़ से शिकायत की थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि एक वाद के मामले में आदेश को कराने के नाम पर एसडीएम के पेशकार अनूप सिंह 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले की जानकारी जुटाई और आरोपों की पुष्टि के लिए जांच की। मंगलवार को एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम अलीगंज तहसील पहुंची। पेशकार ने ...