हरदोई, अप्रैल 25 -- हरदोई। विद्युत उपकेंद्र कराही में तैनात अवर अभियंता पवन कुमार वर्मा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने के बाद शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बघौली क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया एंटी करप्शन टीम लखनऊ मंडल ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए आरोपित को 22 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा था। बघौली थाना क्षेत्र के बहम्ना खेड़ा निवासी मुस्तकीम आरोप लगाया था कि उसकी भूमि पर सिंचाई कार्य के लिए बोरिंग (नलकूप) हेतु ट्रांसफार्मर लगाने व बिजली कनेक्शन कराने के एवज में रकम मांगी जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रुपये लेते समय दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई थी। शनिवार को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.