रिश्वत लेते टीटीई का वीडियो वायरल, सस्पेंड
बरेली, मई 20 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस में सीट बेचने के मामले में टीटीई जगदीश का वीडियो पैसे लेते वायरल हो गया। जिसमें सीनियर डीसीएम ने त्वरित कार्रवाई की। जगदीश को सस्पेंड कर दिया। विभागीय जांच के भी आदेश दिये हैं। घटना सोमवार की है। बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस में स्लीपर कोच में दो वेटिंग यात्री चढ़े। उन्होंने टीटीई जगदीश यादव से सीट को लेकर बात की। दो सीट के 800 रुपये लिये गये। जुर्माना आदि कोई चार्ज नहीं लगाया। न ही कोई टिकट रसीद दी। रुपये अपने पर्स में रख लिये। किसी ने पैसों का लेनदेन करते हुये टीटीई जगदीश का वीडियो बना लिया। वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जो सीनियर डीसीएम तक पहुंच गया। इस मामले में सीनियर डीसीएम ने जगदीश को सस्पेंड कर दिया। मामले की जांच को आदेश दिये। सीएमआई वीडियो मामले की प्राथमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.