सिद्धार्थ, मार्च 8 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा ब्लाक में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी का कथित रूप से रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है और मामला इटवा ब्लॉक क्षेत्र के पिरैला गांव से जुड़ा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। हालांकि वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। वायरल वीडियो में एक युवक ग्राम विकास अधिकारी को नकदी देते हुए दिखाई दे रहा है। पास खड़ा एक अन्य व्यक्ति यह कहते हुए सुनाई देता है कि रकम दो हजार रुपये है और अधिकारी से उसे गिन लेने के लिए कह रहा है। साथ ही वह यह भी कहता है कि बाद में यह न कहना कि पांच रुपये दिए थे। वीडियो में ग्राम विकास अधिकारी मोबाइल चलाते हुए मुस्कराकर पैसे अपनी जे...