रिश्वत लेते गिरफ्तार रेल अधिकारी की जमानत याचिका खारिज
रांची, मई 15 -- रांची। रांची रेल मंडल के चीफ कॉमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को रिश्वत मामले में फिलहाल राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। सीबीआई ने उन्हें 25 मार्च को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। कार्रवाई ठेकेदार अजय त्यागी की शिकायत पर की गई थी। आरोप है कि हिमांशु शेखर ने 8.5 लाख रुपये के बकाया बिल को पास करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.