रिश्वत लेते गिरफ्तार पालिका की कर्मचारी को भेजा जेल
हाथरस, अप्रैल 3 -- हाथरस। पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार पालिका की महिला कर्मचारी को एंटी करप्शन की टीम ने गुरूवार को अलीगढ़ न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। नगर पालिका की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सोनिया सिंह को बुधवार को एंटी करप्शन अलीगढ़ की टीम ने पांच हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। वह लाइसेंस लिपिक व प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य भी देख रही थी। उसने इगलास रोड स्थित माहेश्वरी कालोनी निवासी महिला से पीएम शहरी आवास योजना की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत मांगी थी। महिला ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन से की थी। एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। एंटी करप्शन की टीम ने उसके खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला कर्मचारी की गिरफ्तारी से नगर पालिका में हड़कंप मच गया था। पालिकाकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.