नई दिल्ली, मार्च 28 -- जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को जल शक्ति विभाग के एक अधिशासी अभियंता को कथित तौर पर 12,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। एसीबी प्रवक्ता ने बताया कि जल शक्ति, मैकेनिकल डिवीजन, दक्षिण अवंतीपोरा के अधिशासी अभियंता मंजूर अहमद डार को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। डार ने शिकायतकर्ता से वार्षिक रखरखाव अनुबंध (एएमसी) के काम से जुड़े उसके बिलों को पास करने के लिए 20,000 रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता पहले ही 8,000 रुपये दे चुका था, जबकि बाकी 12,000 रुपये बिल पास होने पर दिए जाने थे। प्रवक्ता ने बताया कि और रिश्वत देने के इच्छुक न होने पर, शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया, जिसने बाद में एक जाल बिछाया और आरोपी को बाकी रकम लेते हुए पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.