रिश्वत लेकर चौकी से ही वारंटी को छोड़ा, दरोगा और हेड कांस्टेबल पर FIR, दोनों अरेस्ट
नई दिल्ली, जून 17 -- यूपी के मेरठ में पुलिस की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां नौचंदी थाने में तैनात दरोगा और रेलवे रोड थाने के हेड कांस्टेबल पर रिश्वत लेने के मामले में ऐक्शन हुआ है। दोनों पर आरोप है कि गैर जमानती वारंट होने के बावजूद आरोपी को चौकी से ही रिश्वत लेकर छोड़ दिया। सीसीटीवी कैमरों से इस बात की पुष्टि हुई है। इसके बाद एसएसपी के आदेश पर कार्रवाई हुई है। दरोगा और हेड कांस्टेबल रेलवे रोड थाने में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में सीसीटीवी कैमरों से पुष्टि होने के बाद एसएसपी के आदेश पर यह कार्रवाई कराई गई है। देर रात तक दरोगा और हेड कांस्टेबल की तलाश में कई थानों की पुलिस दबिश देती रही और हिरासत में लिया गया। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। रेलवे रोड के मकबरा घोसियान निवासी रिहान पर नौचंदी थाने में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.