रिश्वत मामले में सीएमओ का बाबू हुआ निलंबित, लटकी बरर्खातगी की तलवार
बलरामपुर, मई 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नाम पर पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए सीएमओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मोहन लाल जायसवाल को शासन ने निलंबित कर दिया है। पिछले दिनों इन्हें एंटी करप्शन की टीम ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नाम पर घूस लेते हुए सीएमओ आफिस के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सम्बन्धित लिपिक के खिलाफ सीएमओ ने शासन को रिपोर्ट भेजी है। उम्मीद की जा रही है कि लिपिक की बर्खाश्तगी की कार्रवाई भी हो सकती है।पिछले 21 मई को सीएमओ कार्यालय के चिकित्सा प्रतिपूर्ति पटल पर तैनात लिपिक मोहन लाल जायसवाल को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई कर सम्बन्धित लिपिक को जेल भेज दिया गया था। टीम ने मौके से रिश्वत की रकम, प्रार्थना-पत्र, प्री ट्रैप जांच रिपोर्ट, शिकायतकर्ता का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.